सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. flight from amritsar to singapore left 5 hours ago
Written By
Last Updated : गुरुवार, 19 जनवरी 2023 (09:51 IST)

अमृतसर से सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट 5 घंटे पहले उड़ी, 35 यात्री छूटे

amritsar to singapore
अमृतसर। अमृतसर से सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट को लेकर एक अजीब-सा वाकया हुआ है। बात दरअसल यह है कि अमृतसर एयरपोर्ट से बुधवार को सिंगापुर जा रही फ्लाइट ने तय समय से 5 घंटे पहले ही टेक ऑफ कर लिया और इससे 35 यात्री पीछे छूट गए। जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूट एयरलाइन की फ्लाइट को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरनी थी लेकिन उसने कई यात्रियों को छोड़कर 3 बजे ही टेक ऑफ कर लिया। एयरपोर्ट पर अटके लोगों ने जब इस बात पर नाराजगी जतानी शुरू की तो एयर लाइन ने अपना बयान जारी किया है।
 
जारी बयान में बताया गया कि फ्लाइट के समय में बदलाव को लेकर सभी यात्रियों को मेल किया गया था। कुछ यात्रियों ने अपना मेल चेक नहीं किया जिसके चलते वे समय पर नहीं पहुंच पाए। जो लोग समय पर पहुंचे फ्लाइट उन्हें लेकर चली गई। एयरपोर्ट पर छूटे यात्रियों को 4 घंटे बाद दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
जोशीमठ संकट : नृसिंह मंदिर में बद्रीनाथ का खजाना, क्या है सरकार की चिंता?