1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Emergency landing of Air India flight, aircraft returned to Delhi after technical glitch
Written By
पुनः संशोधित: बुधवार, 4 जनवरी 2023 (18:07 IST)

Air India की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी गड़बड़ी के बाद दिल्ली लौटा विमान

नई दिल्ली। पेरिस जा रहा एयर इंडिया का एक विमान बुधवार दोपहर को कोई तकनीकी गड़बड़ी आने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर लौट आया। विमान में लगभग 210 यात्री सवार थे और वह हवाई अड्डे पर दोपहर 2 बज कर करीब 25 मिनट पर उतर गया। विमान ने दोपहर लगभग 1.30 बजे उड़ान भरी थी।


सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया कि एयर इंडिया बी787-800 विमान वीटी-एएनडी उड़ान संख्या एआई143 (दिल्ली से पेरिस) गड़बड़ी का संकेत मिलने के बाद हवा में ही वापस घूमकर दिल्ली लौट आया।

एक अन्य सूत्र ने कहा कि विमान में लगभग 210 यात्री सवार थे और वह हवाई अड्डे पर दोपहर 2 बज कर करीब 25 मिनट पर उतर गया। विमान ने दोपहर लगभग 1.30 बजे उड़ान भरी थी। घटना के संबंध में एयर इंडिया से संपर्क किया गया लेकिन फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
कंझावला केस : अंजलि की मां का निधि पर आरोप- बेटी को कर रही है बदनाम, नया CCTV फुटेज आया सामने