1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. New angle in case of urinating in flight

फ्लाइट में पेशाब करने के मामले में नया एंगल, आरोपी के वकील ने पीड़ित महिला को लेकर दिया ये तर्क

air india flight
पिछले दिनों एयर इंडिया की फ्लाइट में हुए शर्मनाक घटनाक्रम में एक नया एंगल सामने आया है। बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने का मामला अब कोर्ट में चल रहा है। इस घटना में मुंबई का शंकर मिश्रा आरोपी है और उसकी गिरफ्तारी के बाद अब दोनों तरफ के वकील कोर्ट में अपनी अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं।

शुक्रवार को कोर्ट में दलील के आरोपी मिश्रा ने बताया है कि उसने महिला पर पेशाब नहीं किया था, बल्कि महिला ने खुद ही पेशाब किया था। जिसका आरोप उस पर ठोक दिया। वहीं, इसके साथ ही आरोपी शंकर मिश्रा के वकील ने तर्क दिया कि फ्लाइट में महिला की सीट तक जाना मुमकिन नहीं था। ऐसे में वो पेशाब कैसे कर सकता है। वकील ने बताया कि महिला की सीट ब्लॉक थी। वकील ने कोर्ट को ये भी बताया कि महिला ने खुद ही अपने ऊपर पेशाब कर ली थी। आरोपी शंकर मिश्रा के वकील का तर्क है कि महिला को ‘इनकॉन्टिनेंस’ नाम की बीमारी है। उसने कहा कि महिला एक कथक डांसर हैं और करीब 80 फीसदी कथक कलाकारों को यह बीमारी होती है।

हालांकि शंकर और उसके वकील के इन तर्कोंपर कोर्ट में जज ने भी अपनी टिप्‍पणी की। जज ने कहा कि फ्लाइट में एक तरफ से दूसरी तरफ जाना कोई नामुमकिन बात नहीं है। इसके बाद सेशन कोर्ट के जज ने कहा कि मैंने भी फ्लाइट में यात्रा की है और मुझे पता है कि किसी भी पंक्‍ति में बैठा शख्स किसी भी दूसरी सीट पर जा सकता है। इतना ही नहीं पूरी स्‍थिति को समझने के लिए जज ने फ्लाइट में सीटिंग का डायग्राम भी मांगा है।

बता दें कि शंकर मिश्रा पर आरोप है कि उसने दूसरी सीट पर बैठी महिला के पास नशे की हालत में जाकर पेशाब कर दी थी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और मामले की जांच के लिए आरोपी की कस्टडी जरूरी है।
edited by navin rangiyal
अगला लेख
क्या 15 साल की मुस्लिम लड़की अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी कर सकती है?