मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Speech by Volodymyr Zelensky
Written By
Last Updated : गुरुवार, 19 जनवरी 2023 (09:17 IST)

जेलेंस्की बोले, रूस पर प्रतिबंध लगाने में दुनिया को कई दिन लग गए, हमें गोला-बारूद की जरूरत

जेलेंस्की बोले, रूस पर प्रतिबंध लगाने में दुनिया को कई दिन लग गए, हमें गोला-बारूद की जरूरत - Speech by Volodymyr Zelensky
दावोस। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि रूस को युद्ध शुरू करने के लिए कुछ सेकंड लगे थे लेकिन दुनिया को प्रतिबंध लगाने में कई दिन लग गए। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक को कीव से ऑनलाइन संबोधित करते कहा कि जब रूस ने बिना किसी हिचकिचाहट के क्रीमिया पर हमला किया तो दुनिया हिचकिचा रही थी लेकिन दुनिया को अब संकोच नहीं करना चाहिए।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया को रूस की तुलना में तेजी से आगे बढ़ना चाहिए और हमें ही इस युद्ध को समाप्त करना होगा और इसके लिए पूरी दुनिया को यूक्रेन का समर्थन करने के लिए एकजुट होना होगा। इस युद्ध को जीतने और संकट से उबारने के लिए यूक्रेन को सैन्य मदद के साथ-साथ वित्तीय सहायता की भी जरूरत है।
 
जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं है, वे कहीं नहीं जाना चाहते और युद्ध लड़ने के लिए उन्हें केवल गोला-बारूद की जरूरत है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
अमृतसर से सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट 5 घंटे पहले उड़ी, 35 यात्री छूटे