1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Flat owner murdered in Ghaziabad for demanding rent
Last Modified: गाजियाबाद (उप्र) , गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 (11:01 IST)

गाजियाबाद में किराया मांगना पड़ा भारी, फ्लैट मालकिन की हत्या कर शव सूटकेस में छिपाया

Flat owner murdered in Ghaziabad for demanding rent
Ghaziabad Uttar Pradesh crime news : उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ओरा सुमेरा सोसाइटी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। घर का किराया न देने पर एक दंपति ने मकान मालकिन को मौत के घाट उतार दिया और शव के टुकड़े कर लाल रंग के बैग में भर दिए। इंसानियत को झकझोर देने वाली इस घटना का खुलासा मृतका की मेड के सूझबूझ के चलते हुए हुआ। मृतका की सेविका ने शक होने पर किराएदारों को भागने नहीं दिया, जिसके चलते इस दर्दनाक घटना का खुलासा हुआ।

ओरा सुमेरा सोसायटी में शिक्षिका दीपशिखा शर्मा, पत्नी उमेश शर्मा, निवासी एम-105 रहती थी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दीपशिखा का एक और फ्लैट है जो उन्होंने किराए पर दे रखा था। बीते कल वह किराया लेने फ्लैट पर गईं और वापस लौटकर घर नहीं आईं। किराएदार पिछले 5–6 महीनों से किराया नहीं दे रहे थे, लिहाजा वह खुद ही फ्लैट पर किराया लेने पहुंच गईं, लेकिन वहां से कभी लौटकर नहीं आईं।
देर रात तक जब दीपशिखा घर नहीं पहुंचीं, तो उनकी मेड मिनी परेशान हो गईं और दीपशिखा को देखने के लिए दूसरे फ्लैट पर पहुंच गईं, फ्लैट पर मालकिन को न पाकर किराएदारों से पूछा, तो संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसे अनहोनी का शक हुआ। फ्लैट में रह रहे किराएदार ब्रीफकेस लेकर बाहर आए और बोले उन्हें जल्दी है, बाजार से खरीदारी करनी है।

मिनी ने बाजार और ब्रीफकेस हाथ में होने पर पूछा, तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला, उसे शक हुआ। उसने किराएदारों को धमकाते हुए कहा कि घर के अंदर चलें, जब तक कि उसकी मालकिन दीपशिखा नहीं मिल जातीं, वह उन्हें सोसायटी से बाहर जाने नहीं देगी।
अंदर ले जाकर जैसे ही मिनी ने चारों तरफ नजर दौड़ाई तो उसकी नजर पलंग के नीचे रखे एक लाल रंग के बैग (सूटकेस) पर पड़ी। उसने उसे खोला तो दंग रह गई, उसमें दीपशिखा की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर छिपाया गया था। जिसे देखकर वह दंग रह गई।

पुलिस पड़ताल में सोसायटी के CCTV फुटेज में दीपशिखा शर्मा को शाम के समय फ्लैट की ओर जाते हुए देखा गया, लेकिन वापस लौटते हुए कोई फुटेज नहीं मिला। यही फुटेज सोसाइटी के लोगों के लिए सबसे बड़ा सबूत बना। जब लोग किराएदारों के फ्लैट पर पहुंचे, तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। शोर मचने पर उन्हें पकड़ लिया गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस अधिकारी उपासना पांडे ने बताया कि बुधवार रात करीब 11:15 बजे थाना नंदग्राम को पीआरवी के माध्यम से हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि किराया मांगने पर फ्लैट के किराएदार अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता ने हत्या कर शव को छुपाने की प्लानिंग की, लेकिन उनकी यह योजना विफल हो गई।

पुलिस ने अजय और आकृति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Weather Update : देशभर में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट