सम्बंधित जानकारी
- MP Weather : भट्टी की तरह तपे MP के शहर, पारा 48 के पार, बिना आंच के तली पूरियां, हीट वेव का अलर्ट
- Jagannath rath yatra date 2024 : जगन्नाथ रथ यात्रा 2024 की तारीख व मुहूर्त
- सुदर्शन पटनायक ने आम से बनाई कलाकृति, मतदाताओं को किया जागरूक
- दिल्ली में वोटिंग का उत्साह, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान
- स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर शशि थरूर का बयान, हरदीप पुरी बोले- शर्म आनी चाहिए
पुरी में चंदन यात्रा के दौरान पटाखों के ढेर में धमाका, 15 झुलसे
puri chandan yatra : ओडिशा के पुरी में बुधवार रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से पंद्रह लोग झुलस गए। दुर्घटना के समय सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेन्द्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर एकत्र हुए थे।
पुलिस के मुताबिक श्रद्धालुओं का एक समूह इस अवसर पर आतिशबाजी कर रहा रहा था तभी एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिरी और उसमें धमाका हो गया। जलते हुए पटाखे मौके पर एकत्रित लोगों पर गिरे और उनमें से कुछ लोग खुद को बचाने के लिए जलाशय में कूद गए।
एक चिकित्सक ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से 4 की हालत गंभीर है।Several injured in firecracker explosion during Puri's Jagannath festivities
— ANI Digital (@ani_digital) May 29, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/fkErdh2ge5#Puri #firecrackerexplosion #Jagannath pic.twitter.com/ZvUEcHP9Jf
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, पुरी चंदन यात्रा के दौरान नरेंद्र पुष्करिणी देवीघाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सुनकर दुख हुआ। प्रभु से कामना है कि जो लोग उपचाराधीन हैं वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटे।
Edited by : Nrapendra Gupta
