शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Fire breaks out in Bhopal's Kamala Nehru Hospital
Written By
Last Updated : मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (00:32 IST)

भोपाल में कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में आग, 3 बच्चों की मौत

भोपाल में कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में आग, 3 बच्चों की मौत - Fire breaks out in Bhopal's Kamala Nehru Hospital
भोपाल। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बने कमला नेहरू हॉस्पिटल में देर रात आग लगने से तीन बच्चों की मौत हो गई। आग अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में लगी। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। जांच एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे।

बताया जा रहा है कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने चिल्ड्रन वार्ड में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना पाते ही मौके पर दमकल कर्मी और जिला प्रशासन के अधिकारी के साथ चिकित्सा शिक्षामंत्री ‌विश्वास सांरग भी पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया।

वहीं अस्पताल में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने की घटना दुखद है। इस वार्ड में बचाव कार्य तेजी से जारी है।

प्रशासन की टीम और बचाव कर्मी मौके पर हैं। घटना पर मेरी लगातार नजर है। मौके पर मौजूद अधिकारी और प्रशासन लगातार मेरे संपर्क में हैं। हमारे कैबिनेट के साथी मंत्री विश्वास सारंग घटना की सूचना पाते ही पहुंच गए हैं और बचाव कार्य पर नजर रखे हुए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सकुशल हों।