1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. elephant

Video : हाथी को उकसाना पड़ा महंगा, युवक को पैरों तले रौंदा

elephant
किसी भी प्रकार के वन्य प्राणी को छेड़ना या चोट पहुंचाना एक अपराध माना जाता है। अक्सर लोग वन्य जीवों को अलग-अलग तरह से परेशान करते हैं। कई बार यह जानलेवा भी हो सकता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे आईएफएस प्रवीण कासवान ने अपने ट्‍विटर हैंडल पर शेयर किया है।

यह वीडियो असम का बताया जा रहा है। गोलाघाट जिले में एक गुस्साए हाथी ने युवक की जान ले ली। यहां भीड़ हाथियों के झुंड को उकसा रही थी। इसी दौरान गजराज को गुस्सा आ गया और उसने युवक को अपने पैरों तले रौंद दिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि हाथियों का एक झुंड सड़क पार कर रहा है। तभी वहां सड़क के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। कुछ लोग सड़क पार कर रहे हाथियों को अचानक उकसाने लगते हैं।
अगला लेख
मंदसौर जहरीली शराब मौत मामले पर सरकार सख्त,TI,SI समेत आबकारी उपनिरीक्षक सस्पेंड,जांच दल का गठन