1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. earthquake in Palghar Maharashtra

महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके

earthquake
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई।
 
जिला आपदा प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि भूकंप से जान-माल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर महसूस हुए।
 
गौरतलब है कि जिले में नवंबर 2018 से खासतौर पर तलासारी तालुका के दुंदलवाडी गांव और दहानू तालुका में भूकंप के झटके कई बार महसूस किए गए हैं।
 
अगला लेख
2021 में पीएम मोदी आज आखिरी बार करेंगे मन की बात