1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. DRDO Wing Commander Aditya Bose attacked in Bengaluru

बेंगलुरु में DRDO विंग कमांडर आदित्य बोस पर हमला

DRDO Wing Commander Aditya Bose attacked in Bengaluru
Attack on Wing Commander : बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी पर हमला किया गया है। इस हमले में विंग कमांडर को गंभीर चोट आई है। वीडियो शेयर कर उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ हवाई अड्डे जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार आया और उनकी कार को रोक लिया। इसके बाद कन्नड़ में गाली देना शुरू कर दिया। बाद में मामला मारपीट तक पहुंच गया। विंग कमांडर शिलादित्य की पत्नी मधुमिता जो खुद भी सेना की अधिकारी हैं, उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
 
विंग कमांडर ने बताया कि जब उन्होंने मेरी कार पर डीआरडीओ का स्टीकर देखा और कहा, तुम डीआरडीओ के लोग हो और उन्होंने मेरी पत्नी को गाली दी। विंग कमांडर के अनुसार, वो इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए। जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकले, उन पर हमला कर दिया गया।
 
इस हमले में उन्हें सिर में चोट लगी। चोट लगने के बाद खून बहने लगा। विंग कमांडर शिलादित्य की पत्नी मधुमिता जो खुद भी सेना की अधिकारी हैं, उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
 
वायुसेना अधिकारी खून से लथपथ
विंग कमांडर ने बताया कि उनकी पत्नी भी वायुसेना में अधिकारी है। चेहरे और गर्दन पर खून से लथपथ वायुसेना अधिकारी ने एक वीडियो बनाकर पूरी घटना बताई है। विंग कमांडर आदित्य बोस, उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता बेंगलुरु के डीआरडीओ कॉलोनी से हवाई अड्डे जा रहे थे, तभी उन पर यह हमला हुआ है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
TMC के 10 नेताओं को कोर्ट ने भेजा समन, लिस्ट में डेरेक ओ'ब्रायन और सागरिका घोष भी, पढ़िए क्या है मामला