Hanuman Chalisa
Fri, 20 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Devendra Fadanvees cabinet

फड़नवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, 10 नए मंत्री शामिल

Devendra Fadanvees cabinet
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर 10 नए चेहरों को शामिल किया, जबकि शिवसेना के एक मंत्री को पदोन्न कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
 
 
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में तो शिवसेना की सिरे से उपेक्षा की गई थी, लेकिन फड़नवीस ने शिवसेना के दो विधायकों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। शुक्रवार सुबह सुबह विधानभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की गैरमौजूदगी से पार्टी की नाराजगी बिलकुल स्पष्ट थी।
 
छह विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के बतौर शपथ ली उनमें से एक राम शिंदे को गृह राज्यमंत्री (ग्रामीण) के पद से पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
 
शिवसेना के मराठवाड़ा क्षेत्र के जालना से विधायक अर्जुन खोतकर और उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव से विधायक गुलाबराव पाटिल को कनिष्ठ मंत्री बनाया गया है। पाटिल भाजपा के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के गृह नगर जलगांव से हैं, जबकि खोतकर भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रावसाहब दानवे के गृह जिला जालना से हैं।
 
भाजपा की चुनाव पूर्व सहयोगी स्वाभिमानी पार्टी के सादाभाऊ खोत और राष्ट्रीय समाज पार्टी (आरएसपी) के महादेव जानकर ने भी शपथ ली है। जानकर कैबिनेट मंत्री बने हैं।
 
कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने वाले भाजपा के विधायकों में राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष पांडुरंग फुंदकर, डोंडाइचा (धुले) से विधायक जयकुमार रावल, निलंगा से संभाजी पाटिल निलंगेकर और सोलापुर से विधायक सुभाष देशमुख शामिल हैं।
 
भाजपा के विधायक रवीन्द्र चव्हाण और मदन येरावर ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पांच अन्य लोगों में शिवसेना के दो, भाजपा के दो और एक अन्य गठबंधन सहयोगी है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अश्वेतों की मौत पर डलास में भड़की हिंसा, भीड़ ने ली 5 पुलिस अधिकारियों की जान