दिल्ली शर्मसार: चलती बस में महिला के साथ दरिंदगी, पुलिस ने बस जब्त कर आरोपियों को दबोचा
दिल्ली के नागलोई इलाके में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में चलती बस में महिला से गैंगरेप किया गया। पुलिस ने बस जब्त कर ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब बस की फॉरेंसिक जांच करवा रही है ताकि मौके से ऐसे सबूत जुटाए जा सकें, जो जांच में मदद करें।
मीडिया खबरों के अनुसार, घटना मंगलवार को हुई। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि बस में सफर के दौरान ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया गया और तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दिल्ली पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ जारी है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामला राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय बस कहां-कहां गई थी और उसमें कौन-कौन मौजूद था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के दौरान कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।
सुरक्षा पर सवाल
महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। यह घटना राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन की निगरानी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें