1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi Election Results News In Hindi/ Delhi News In Hindi

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव परिणाम, 4 वार्डों पर आप की जीत, 1 कांग्रेस के खाते में

Delhi MCD elction
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के पांच वार्ड पर उपचुनावों के लिए बुधवार सुबह शुरू हुई मतगणना में 4 वार्ड पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार जीते। 1 सीट पर कांग्रेस जीतने में सफल रही।
 
 
निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक आप के उम्मीदवार शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वार्ड में आगे चल रहे हैं। चौहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार जीतने में सफल रहा।
 
नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। इन पांच वार्ड में से चार आप के पास थे जबकि शालीमार बाग नॉर्थ से प्रतिनिधि भाजपा के पार्षद थे।

आप दफ्तर में जश्न का माहौल है। पार्टी नेताओं का मानना है कि यह केजरीवाल के विकास मॉडल की जीत है।
अगला लेख
3 दिन, 4 बड़े अपराधों से दहला यूपी, क्यों बढ़ रहा है योगी के राज में क्राइम...