1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Curfew relaxed for 4 hours in violence-hit Khargone today

हिंसाग्रस्त खरगोन में आज कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील

Khargone
खरगोन। मध्य प्रदेश के हिंसाग्रस्त खरगोन जिला मुख्यालय पर आज कर्फ्यू में 4 घंटे की छूट दी गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार खरगोन जिला मुख्यालय पर सुबह 8 से 12 बजे तक महिला-पुरुष दोनों को छूट दी गई।

इस दौरान मेडिकल, दूध, फल, सब्जी, किराना, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक के साथ-साथ इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, बर्तन दुकान, हार्डवेयर मटेरियल, मिठाई नमकीन, हेयर सैलून, खाद बीज और आटा चक्की, बैंक व पोस्ट ऑफिस के अलावा कपड़ा दुकान कटलरी और ज्वेलरी की दुकान भी खोली गईं। वाहनों पर प्रतिबंध रहा, साथ ही यह छूट पेट्रोल पंप पर लागू नहीं रही।

प्रदेश के कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल आज हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इसके बाद वे जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक करेंगे। उधर, बड़वानी जिले के चाचरिया में सेंधवा, खरगोन और दिल्ली के जुलूसों पर पथराव को लेकर आज सकल हिंदू समाज के आह्वान पर बंद रखा गया।(वार्ता)
अगला लेख
गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी को गिरफ्तार कर असम लाया गया