सम्बंधित जानकारी
- चाचा, एक बार हिन्दू आतंकवाद वाला डायलॉग बोल दो ना...
- प्रधानमंत्री मोदी RSS के लिए शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह : शशि थरूर
- कांग्रेस नेताओं ने की संबित पात्रा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत
- एयर इंडिया का कांग्रेस नेता को बड़ा झटका, टिकट रद्द कर लगाया शुल्क
- कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की फिसली जुबान, कहा- पार्टी गई तेल लेने...
नहीं मिला टिकट, कांग्रेस नेता ने सिंधिया की प्रतिमा के नीचे खाया जहर
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिला मुख्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रेम सिंह कुशवाह ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर जहर खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नदी गेट के पास माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के नीचे खड़े होकर प्रेम सिंह कुशवाह ने चूहे मारने की दवाई खा ली। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रेम सिंह कुशवाह का कहना है कि पार्टी ने बाहरी नेताओं को टिकट देकर गलत किया है, पार्टी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टिकट देना चाहिए था। वह पार्टी के फैसले से आहत हैं। कुशवाह लम्बे समय से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। (वार्ता)
