सम्बंधित जानकारी
- राम माधव बोलेे, गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में भारत का दावा मजबूत
- जियो-एरिक्सन ने किया कमाल, ड्रोन से कार तक दिखाई 5G की ताकत
- राहुल बोले, पत्रकार बनकर सवाल करूंगा तो मोदी जवाब नहीं दे पाएंगे
- भारत को अगले 10 साल तक मजबूत और स्थायी सरकार की जरूरत-डोभाल
- राहुल बोले- राफेल घोटाले में फंसने वाले थे मोदी, आधीरात को CBI निदेशक को हटाया
एयर इंडिया का कांग्रेस नेता को बड़ा झटका, टिकट रद्द कर लगाया शुल्क
मुंबई। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने एयर इंडिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि क्या वे लोग टिकट रद्द करने पर शुल्क लगाकर लाभ कमाना चाहते हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट में कहा कि शनिवार को एआई-665 से दिल्ली से मुंबई की मेरी टिकट बुक थी। एयर इंडिया ने वह उड़ान रद्द कर दी और मुझसे टिकट रद्द करने का 3,000 रुपए का शुल्क वसूल लिया। क्या एयर इंडिया ने लाभ कमाने का नया तरीका खोजा है?
उन्होंने अपने ट्वीट में एयर इंडिया, नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु और नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा को टैग किया है।
एयर इंडिया ने जवाब में कहा है कि टिकट ट्रैवल एजेंट के माध्यम से बुक हुई थी। गलती उसकी तरफ से हुई है, उसे सुधार करने को कह दिया गया है। (भाषा)
