1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Cobra snake inside a courier parcel

पार्सल में से निकला जहरीला कोबरा, उड़ गए होश Video

Cobra snake
ओडिशा में एक व्यक्ति के तब होश उड़ गए जब उसके पार्सल में से एक जहरीला कोबरा सांप निकल आया। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के रहने वाले एस. मुत्थुकुमार के तब होश उड़ गए जब उनके पार्सल से कोबरा निकल आया।
मुत्थुकुमार ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद सांप को वापस जंगल में छोड़ा गया। पार्सल में उनके घर का सामान था जो उन्होंने 10-15 दिन पहले पैक करवाया था।

पार्सल खोलते ही मुत्थुकुमार की चीखें निकल गईं। कोबरा की लंबाई लगभग 3 से 4 फुट थी।
(Photo and video courtesy : ANI Twitter)
अगला लेख
Maruti Suzuki S-Presso : धमाकेदार इंट्री करने जा रही है Maruti की सबसे छोटी एसयूवी, जानिए खास 10 बातें