सम्बंधित जानकारी
- गुजरात में नमक फैक्ट्री दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत
- राजीव गांधी के हत्यारे ने रिहाई के बाद कहा, पहले खुली हवा में सांस लेना चाहता हूं, मुझे थोड़ा समय दें...
- नागपुर में RSS मुख्यालय की रेकी करने वाला आतंकी गिरफ्तार, पाक भेजा था वीडियो
- गंगा किनारे फिर लगा लाशों का अंबार, आवारा कुत्ते नोंच रहे हैं शवों को
- सुप्रिया सुले बोलीं, महिला पर हाथ उठाने वाले किसी भी पुरुष का हाथ तोड़ दूंगी
CM धामी का RTO ऑफिस पर छापा, 80 फीसदी कर्मचारी गायब, आरटीओ निलंबित
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बुधवार सुबह अचानक आरटीओ कार्यालय में पहुंचने से विभाग में हलचल मच गया। इस दौरान यहां 80 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। लापरवाही से नाराज धामी ने आरटीओ दिनेश पठोई को निलंबित कर दिया।
मुख्यमंत्री को आरटीओ कार्यालय में अनियमितता की लगातार शिकायतें मिल रही थी। मुख्यमंत्री की ओर से की गई इस कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
धामी आज सुबह अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंचे। यहां अनियमितताओं को लेकर उन्होंने तुरंत आरटीओ दिनेश पठोई को निलंबित कर दिया।
सुबह दस बजे दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कई अधिकारियों कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश किए गए। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अभी कई और अफसरों पर गाज गिर सकती है।
