1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Pushkar Singh Dhami made statement regarding Namaz in state

उत्‍तराखंड के CM धामी ने चेताया, सड़क पर न हो नमाज, अधिकारियों को दिए निर्देश

Chief Minister Pushkar Singh Dhami made statement regarding Namaz in state
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून व्यवस्था, चारधाम यात्रा और जन सुविधाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान खुले में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नमाज पढ़ने पर किसी प्रकार की रोक नहीं है, लेकिन यह केवल चिन्हित स्थलों पर ही होनी चाहिए, ताकि आम लोगों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हर जगह नमाज न पढ़ी जाए।

उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून व्यवस्था, चारधाम यात्रा और जन सुविधाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान खुले में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नमाज पढ़ने पर किसी प्रकार की रोक नहीं है, लेकिन यह केवल चिन्हित स्थलों पर ही होनी चाहिए, ताकि आम लोगों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हर जगह नमाज न पढ़ी जाए। चारधाम यात्रा चल रही है, किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा चल रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में सरकार की प्राथमिकता है कि यात्रा मार्गों पर व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड आने वाला हर श्रद्धालु बेहतर अनुभव लेकर वापस लौटे।
इसी बीच नैनीताल में फ्लैट्स ग्राउंड पर ईद की नमाज़ की अनुमति रद्द कर दी है गई है। शहर के ऐतिहासिक खेल के मैदान में बकरा ईद की नमाज़ अदा करने को लेकर दिया गया अनुमति पत्र अब रद्द कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कराया जाएगा। हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत बकरीद की कुर्बानी भी तयशुदा स्थानों पर कराई जाएगी।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें