मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात, 1344 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बिजली, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, पार्किंग और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए कुल 1344 करोड़ रुपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना मद में प्रावधानित 1018 करोड़ रुपए की धनराशि जिलाधिकारियों के निस्तारण पर रखी गई है। राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली टैरिफ छूट देने के लिए 27.74 करोड़ रुपए जारी करने को मंजूरी दी गई है।पिटकुल की एडीबी पोषित योजनाओं के लिए 478.88 करोड़ रुपए के बजट प्रावधान के सापेक्ष पहली किश्त में 150 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बिजली, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, पार्किंग और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए कुल 1344 करोड़ रुपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना मद में प्रावधानित 1018 करोड़ रुपए की धनराशि जिलाधिकारियों के निस्तारण पर रखी गई है।
राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली टैरिफ छूट देने के लिए 27.74 करोड़ रुपए जारी करने को मंजूरी दी गई है।पिटकुल की एडीबी पोषित योजनाओं के लिए 478.88 करोड़ रुपए के बजट प्रावधान के सापेक्ष पहली किश्त में 150 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने नैनीताल में नलकूप निर्माण के लिए 63.62 लाख रुपए की अवशेष धनराशि मंजूर की। पशुपालन विभाग के तहत भराड़ीसैंण क्षेत्र में बद्री गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए 30.03 करोड़ रुपए मंजूर किए।
मुख्यमंत्री ने उधम सिंह नगर के दरऊ गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क और तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपए मंजूर किए। मुख्यमंत्री धामी ने सीमावर्ती राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, साइबर अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूरी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी और अन्य परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।धामी ने कहा कि यह केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया।
4 एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत उपलब्ध कराई गई 4 अत्याधुनिक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है और ये एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में मदद करेंगी।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें