उत्तराखंड में पिछले 4 वर्षों में युवाओं को 32 हजार नियुक्तियां
Uttarakhand Government Jobs: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि पिछले 4 वर्षों में हमारी सरकार ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का व्यापक अभियान चलाते हुए लगभग 32 हजार से अधिक युवाओं को राजकीय सेवा में नियुक्ति प्रदान की है। उन्होंने चयनित युवाओं को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मुख्यमंत्री धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- पिछले चार वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित हुए युवाओं को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इन चार वर्षों में हमारी सरकार ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का व्यापक अभियान चलाते हुए लगभग 32 हजार से अधिक युवाओं को राजकीय सेवा में नियुक्ति प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और निष्पक्ष चयन व्यवस्था ने प्रतिभाशाली युवाओं को उनका अधिकार दिलाया है। सभी चयनित युवाओं से अपेक्षा है कि वे ईमानदारी, निष्पक्षता और मानवीय मूल्यों के साथ जनसेवा को अपना सर्वोच्च दायित्व मानते हुए उत्तराखण्ड के विकास में सहभागी बनेंगे।
कैम्प कार्यालय परिसर, देहरादून से @HDFC_Bank द्वारा CSR के अंतर्गत चारधाम एवं आदि कैलाश यात्रा मार्ग हेतु प्रदान किए जा रहे चिकित्सा वाहनों (एम्बुलेंस) का फ्लैग ऑफ किया।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 18, 2026
निश्चित तौर पर ये एम्बुलेंस आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा यात्रा मार्ग पर… pic.twitter.com/2mYUneewNi
चिकित्सा वाहनों का फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री धामी ने कैम्प कार्यालय परिसर, देहरादून से एचडीएफसी बैंक द्वारा द्वारा CSR के अंतर्गत चारधाम एवं आदि कैलाश यात्रा मार्ग हेतु प्रदान किए जा रहे चिकित्सा वाहनों (एम्बुलेंस) का फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ये एम्बुलेंस आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमारी सरकार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सुचारु व्यवस्थाएं और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

