शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Charanjit Singh Channi Cabinet expansion LIVE updates
Written By
Last Updated : रविवार, 26 सितम्बर 2021 (17:52 IST)

Punjab Swearing Ceremony : चरणजीत सिंह चन्नी कैबिनेट का विस्तार, 15 नए मंत्रियों ने ली शपथ, 7 नए चेहरे, 8 की फिर वापसी

Punjab Swearing Ceremony : चरणजीत सिंह चन्नी कैबिनेट का विस्तार, 15 नए मंत्रियों ने ली शपथ, 7 नए चेहरे, 8 की फिर वापसी - Charanjit Singh Channi Cabinet expansion LIVE updates
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए आज इसमें 15 नए  मंत्री शामिल किए। यहां राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित 15 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण करने वाले सभी 15 मंत्री कैबिनेट स्तर के हैं।

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंदरा, अरूणा चौधरी, तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, सुखविंदर सिंह सरकारिया, रजिया सुल्ताना, विजेंद्र सिंह सिंगला, भरत भूषण आशु पिछली कैप्टन सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे।

इनके अलावा 7 नए चेहरों में राणा गुरजीत सिंह, रणदीप सिंह नाभा, राज कुमार वेरका, संगत सिंह गिल्जियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा बडिंग और गुरकीरत सिंह कोटली ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ग्रहण की। इन नए मंत्रियों के शामिल होने से मंत्रिमंडल की संख्या 18 हो गई है।

इससे पूर्व गत 20 सितम्बर चन्नी ने मुख्यमंत्री और सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम संख्या 18 तक ही हो सकती है। इससे पहले राज्य के कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग ने पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को पूर्व मंत्री राणा गुरजीतसिंह को शामिल किए जाने के खिलाफ पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि वे ‘भ्रष्ट और दागी’ हैं।


05:04 PM, 26th Sep
- विजय इंद्र सिंगला ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
- भरत भूषण आशु ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
- परगट सिंह ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
- संगत सिंह गिलजियां, ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।


04:52 PM, 26th Sep
कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली। कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह और रजिया सुल्ताना ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

04:40 PM, 26th Sep
कांग्रेस विधायक अपने परिवार के साथ नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने चंडीगढ़ के राजभवन पहुंचे।
ये भी पढ़ें
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 7 मंत्रियों ने ली शपथ, जितिन प्रसाद बने कैबिनेट मंत्री