1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Campaign against drugs in Punjab

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Campaign against drugs in Punjab
Campaign against drugs : पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ शुरू करने के 3 महीनों के अंदर मादक पदार्थ के 15495 तस्करों को गिरफ्तार किया है और 9087 प्राथमिकी दर्ज की हैं। पंजाब से मादक पदार्थ खत्म करने के लिए प्रारूप तैयार किया गया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मादक पदार्थ के बड़े आपूर्तिकर्ताओं और तस्करों को मादक पदार्थ की लत के शिकार लोगों से अलग करके मादक पदार्थ से जुड़े गिरोह को खत्म करने के लिए दो-तरफा रणनीति अपनाई जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करके और नशे के आदी लोगों को नशा मुक्ति उपचार कराने के लिए प्रेरित करके नशे को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ का संतुलित दृष्टिकोण अपनाया गया है।
‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के परिणाम को साझा करते हुए यादव ने कहा कि पुलिस ने एक मार्च से अब तक 9,087 प्राथमिकी दर्ज की हैं और मादक पदार्थ के 15,495 तस्करों को गिरफ्तार किया है। (भाषा
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़