बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Boy dies of bee attack, kin create ruckus at hospital
Written By
Last Modified: मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (10:47 IST)

महाराष्ट्र के ठाणे में मधुमक्खियों के काटने से लड़के की मौत, अस्पताल में हंगामा

महाराष्ट्र के ठाणे में मधुमक्खियों के काटने से लड़के की मौत, अस्पताल में हंगामा - Boy dies of bee attack, kin create ruckus at hospital
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मधुमक्खियों के काटने से 15 साल के लड़के की मौत होने के बाद उसके परिजन ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए यहां के एक अस्पताल में हंगामा किया।
 
शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष से एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे शहर के राबोड़ी इलाके में रहने वाले लड़के पर सोमवार को मधुमक्खियों ने हमला किया था। परिवार के लोग तत्काल उसे कालवा इलाके में सरकारी छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले गए।
 
अधिकारी ने बताया कि इलाज के दौरान सोमवार रात को लड़के की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों ने अस्पताल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर आई और स्थिति को नियंत्रण में किया।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अभी दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। घटना के संबंध में अभी कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बिहार में बाढ़ का कहर, 2 बीमार बच्चों को कंधे पर बैठाकर पानी में चला भगत मांझी