गुरुवार, 12 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bodies of a woman and 3 children found in a well in Jharkhand
Last Modified: लोहरदगा , गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (19:42 IST)

Jharkhand : कुएं में मिले महिला और 3 बच्‍चों के शव, पुलिस ने जताई यह आशंका

Jharkhand : कुएं में मिले महिला और 3 बच्‍चों के शव, पुलिस ने जताई यह आशंका - Bodies of a woman and 3 children found in a well in Jharkhand
Bodies of a woman and 3 children found in a well : झारखंड के लोहरदगा जिले में बृहस्पतिवार को 26 वर्षीय एक महिला और उसके 3 बच्चों के शव एक कुएं में मिले। बच्चे मंगलवार शाम को जब अपने माता-पिता के घर नहीं लौटे तो उनके रिश्तेदारों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस को पारिवारिक समस्याओं के कारण आत्महत्या का संदेह है लेकिन मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कुड्डू थाना क्षेत्र के मकरा गांव के रहने वाले लोग दोपहर में जब अपने खेतों में गए तो उन्होंने कुएं में शवों को तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उषा मुंडा नाम की महिला मंगलवार को अपने तीन बच्चों दिव्या (सात), शिवम (चार) और सत्यम (एक) के साथ रांची जिले के सोरो गांव में अपने माता-पिता के घर से निकली थी।
उषा मुंडा और उनके बच्चे मंगलवार शाम को जब अपने माता-पिता के घर नहीं लौटे तो उनके रिश्तेदारों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन बुधवार को भी जारी रही। उन्होंने बताया कि पुलिस को पारिवारिक समस्याओं के कारण आत्महत्या का संदेह है लेकिन मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उषा मुंडा के पति फूलदेव मौके पर पहुंचे और शवों की पहचान की। शवों को बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour