शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bodies of 2 real brothers found near a dry well in Uttar Pradesh
Last Modified: फर्रुखाबाद (उप्र) , गुरुवार, 20 जून 2024 (19:47 IST)

UP : सूखे कुएं के पास मिले 2 सगे भाइयों के शव, फसल काटने गए थे खेत में

UP : सूखे कुएं के पास मिले 2 सगे भाइयों के शव, फसल काटने गए थे खेत में - Bodies of 2 real brothers found near a dry well in Uttar Pradesh
Bodies of 2 real brothers found near a dry well in Uttar Pradesh : फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज क्षेत्र में खेत में फसल काटने गए 2 सगे भाइयों के शव बृहस्पतिवार को एक सूखे कुएं के पास मिले। दोनों अपने खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे, देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। कुएं के अंदर भी खून के निशान पाए गए हैं। 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जहानगंज थाना क्षेत्र के वंथलसाहपुर गांव का निवासी गुलाब सिंह (32) और उसका भाई दारा सिंह (25) बुधवार की शाम फसल काटने के लिए अपने खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे, देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की।
 
कुएं के अंदर भी खून के निशान पाए गए : उन्होंने बताया कि आज सुबह परिजन को गुलाब और दारा के शव एक सूखे कुएं के पास मिले, कुएं के अंदर भी खून के निशान पाए गए हैं, इससे यह संदेह हो रहा है कि दोनों भाइयों की हत्या करके शवों को पहले कुएं में फेंका गया, उसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया।
अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज : सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है, इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, शराब घोटाले में थे गिरफ्तार