• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. kerala crime news : woman kills special child
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (08:25 IST)

महिला ने दिव्यांग बेटी की गला घोंटकर हत्या की, शव कुएं में फेंका

महिला ने दिव्यांग बेटी की गला घोंटकर हत्या की, शव कुएं में फेंका - kerala crime news : woman kills special child
kerala crime news : केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के चिरयिनकीझु में एक महिला ने 8 साल की दिव्यांग बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अनुष्का पर मंगलवार से अपनी मां के साथ अपने घर से लापता थी।
 
पुलिस के अनुसार लड़की की हत्या का खुलासा तब हुआ जब मां मिनी (48) ने गुरुवार को थाने में अपराध स्वीकार कर लिया। वह अपना अपराध कबूल करने के लिए थाने पहुंची और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पुलिस ने कहा कि महिला के कबूलनामे के अनुसार उसने पारिवारिक विवाद के बाद दिव्यांग बेटी की हत्या करने का प्रयास किया। महिला ने कहा कि उसने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को घर के कुएं में फेंक दिया।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
सरकार वाहन चालकों को मुफ्त पिलाएगी चाय, जानिए वजह