1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. boat capsized in supaul 13 people drowned in river

बिहार के सुपौल में नाव पलटी, 12 लोग नदी में गिरे, 7 को बचाया

Bihar
बिहार के सुपौल में बड़ा नाव हादसा हो गया। बेलापट्टी स्थित बेंगा धार में घास-पटुआ लेकर लौट रही एक नाव अचानक पलट गई। नाव पर सवार 12 लोग नदी में डूब गए। मीडिया खबरों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 12 में से 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
 
लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी है। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Satyendra Jain : AAP नेता सत्येंद्र जैन पर ED ने की बड़ी कार्रवाई, 7.44 करोड़ रुपए की संपत्ति की कुर्क