1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Blast outside residence of expelled BJP leader in Manipur

भाजपा से निष्कासित नेता के आवास के बाहर नकाबपोश बदमाशों ने किया विस्फोट

Manipur
इंफाल। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित नेता सी बिजॉय के आवास पर देसी बम फेंका। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि यह घटना राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले शुक्रवार रात की है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दुपहिया वाहन पर आए 2 नकाबपोश बदमाशों द्वारा किए गए विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ है।

 
भाजपा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पिछले महीने बिजॉय को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। बिजॉय ने कहा कि 'यह हमला संभवत: मेरे लिए चेतावनी है। मुझे राजनीतिक तौर पर चुप करने के लिए।' पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस बीच मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए 6 जिलों की 22 सीटों पर शनिवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ।
अगला लेख
अमेरिका का दावा, रूस ने यूक्रेन पर दागी 500 से ज्यादा मिसाइलें