1. चुनाव 2022
  2. मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज़: मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022
  4. Voting underway in second phase of Manipur assembly elections

Manipur Assembly Elections: दूसरे चरण में 22 सीटों के लिए मतदान जारी

manipur assembly elections
इंफाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 22 सीटों के लिए मतदान शनिवार सुबह 7 बजे प्रारंभ हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस चरण में थोउबल, चंदेल, उखरूल, सेनापति, तामेंगलोंग और जिरिबाम जिलों की 22 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह नौ बजे तक 11.49 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा था कि 1,247 मतदान केंद्रों में मतदान कराने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन चरण में 92 उम्मीदवारों की राजनीतिक तकदीर का फैसला होगा। इनमें भाजपा के 12, कांग्रेस के 18, नेशनल पीपुल्स पार्टी के 11, जनता दल यूनाइटेड और नगा पीपुल्स फ्रंट के 10-10 उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान अपराह्न 4 बजे तक चलेगा।

मणिपुर में लगातार तीन बार शासन करने वाले तथा राज्य के सबसे लंबे समय तक कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे ओकराम इबोबी सिंह थौबल सीट पर लगातार चौथी बार अपना कब्जा बरकरार रखने के आकांक्षी हैं। उनके खिलाफ भाजपा के लीतानथेम बसंत सिंह उम्मीदवार हैं, जो 2017 में इबोबी से चुनाव हार गए थे। (फ़ाइल चित्र)
अगला लेख
वाराणसी में मोदी ने 'सादगी' से जीता लोगों का दिल, पप्पू की दुकान पर पी चाय...