सम्बंधित जानकारी
- पीएम मोदी बोले, ‘ग्रीन हाइड्रोजन’ का केंद्र बन सकता है भारत
- UP Election : उत्तर प्रदेश में छठे चरण में साढ़े 55 फीसदी से अधिक मतदान
- जनता ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, खुद से नहीं बने पीएम : प्रियंका गांधी
- UP Election : 5 सालों में 90 फीसदी विधायकों की बढ़ी संपत्ति, ADR-UPEW रिपोर्ट में हुआ खुलासा...
- ममता का हमला, यूक्रेन से भारतीय छात्रों को लाना जरूरी, पीएम मोदी चुनावी सभाओं में व्यस्त
वाराणसी में पीएम मोदी का रोडशो, उमड़ी भारी भीड़
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी में रोड शो कर भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया। पीएम मोदी के रोडशो में भारी भीड़ उमड़ी।
वाराणसी से सांसद मोदी का रोड शो लहुराबीर, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से शुरू होकर मैदागिन और काशी विश्वनाथ धाम होते हुए गोदौलिया से बीएचयू तक जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ के भी दर्शन करने जाएंगे।
काशी के लाल और अपने सांसद पीएम @narendramodi के स्वागत में उमड़ पड़ी काशी की देवतुल्य जनता। #मोदीमय_काशी pic.twitter.com/kmEJ0wvuhi
— BJP (@BJP4India) March 4, 2022
यूपी चुनाव में आखिरी चरण के लिए प्रचार का शनिवार को आखिरी दिन है। पीएम मोदी प्रचार के लिए 2 दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए हुए हैं।
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान हो रहा है। इनमें से 6 चरणों के लिए वोटिंग हो चुकी है। वाराणसी में 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे।
