1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP MP Manoj Tiwari injured during demonstration

भाजपा सांसद मनोज तिवारी प्रदर्शन के दौरान घायल, अस्पताल में भर्ती

Manoj Tiwari
नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर छठ पूजा को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

खबरों के अनुसार, दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर छठ पूजा को लेकर विरोध प्रदर्शन में वाटर कैनन चलने के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी को बैरीकेडिंग से गिरने की वजह से चोट आई है।

गौरतलब है कि दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोह पर रोक लगाई गई है। मनोज तिवारी ने इस आदेश को लेकर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही थी। 
अगला लेख
पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अशरफ को 14 दिन की पुलिस कस्टडी