गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. बड़ी खबर, हरियाणा में भी भाजपा सांसद की कार से किसान घायल
Written By
Last Updated : गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (16:03 IST)

बड़ी खबर, हरियाणा में भी लखीमपुर जैसी घटना, भाजपा सांसद की कार से किसान घायल

BJP MP | बड़ी खबर, हरियाणा में भी भाजपा सांसद की कार से किसान घायल
नई दिल्ली। केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हरियाणा के किसानों ने आरोप लगाया है कि भाजपा सांसद नायाब सैनी के काफिले की कार ने प्रदर्शनकारी किसानों को अंबाला में रौंदने की कोशिश की। इसमें एक किसान घायल हो गया। उसे नारायणगढ़ के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे भाजपा सांसद नायब सैनी कोरोना वारियर्स चिकित्सा और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अंबाला गए थे। सैनी के दौरे के विरोध में कुछ किसान वहां इकट्ठा हो गए।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कारों का काफिला उस क्षेत्र से बाहर निकलने लगा, तभी सांसद के काफिले के एक वाहन ने एक किसान को टक्कर मार दी। घायल किसान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
 
किसानों का दावा है कि कार चलाने वालों द्वारा ऐसा जानबूझकर किया गया। जबकि कुछ का कहना है कि किसान सांसद सैनी के दौरे के विरोध में वहां जमा हुए थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ।