1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rajnath singh chellange to rahul gandhi on election commission

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

rajnath singh
Rajnath Singh chellange to Rahul Gandhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निर्वाचन आयोग पर निशाना साधने के लिए शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने राहुल को निर्वाचन आयोग के खिलाफ 'सबूतों का एटम बम' फोड़ने की चुनौती दी।
 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि निर्वाचन आयोग बिहार में ‘वोट चोरी’ में शामिल है और इस बारे में उनके पास ऐसा पुख्ता सबूत है, जो ‘एटम बम’ की तरह है, जिसके फटने पर आयोग को कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी।
 
पटना में एक मीडिया संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने आगामी विधानसभा चुनावों की तुलना एक चौराहे से की, जिसमें एक रास्ता आगे की प्रगति की ओर ले जाता है और दूसरा बिहार को अराजकता और जाति संघर्ष के पुराने दौर में वापस ले जाता है।
 
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि उनके पास एटम बम है। अगर ऐसा है, तो उन्हें तुरंत उसे फोड़ देना चाहिए। उन्हें बस यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह खुद खतरे से दूर रहें।
 
सिंह ने कहा कि देश को राहुल गांधी के पिछले बयानों की याद है। उन्होंने संसद में भूकंप आने की धमकी दी थी, लेकिन जब उन्होंने अपनी बात रखी, तो वह एक बेकार बात साबित हुई।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का निर्वाचन आयोग एक ऐसी संस्था है, जो निर्विवाद ईमानदारी के लिए सम्मानित है। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। विपक्ष के नेता को किसी संवैधानिक संस्था के बारे में निम्न स्तर की बयानबाजी करना शोभा नहीं देता।
 
सिंह ने कांग्रेस नेता को याद दिलाया कि उनकी अपनी पार्टी के हाथ खून से रंगे हैं, जिन्होंने 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की थी।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
रेप का आरोपी प्रज्वल रेवन्ना अदालत में रो पड़ा, न्यायाधीश से की कम सजा देने की अपील