सम्बंधित जानकारी
- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का जेल से बाहर आना संयोग या चुनावी रणनीति
- Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आप उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल
- राम रहीम को पैरोल और केजरीवाल की रिहाई को लेकर क्या बोले रॉबर्ट वाद्रा
- 11वीं बार फिर जेल से बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम, EC ने हरियाणा सरकार को पैरोल के लिए दी इजाजत
- Haryana Election : जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस का मतलब कुशासन और भ्रष्टाचार
हरियाणा चुनाव से पहले BJP को झटका, अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल, राहुल की रैली में हुआ ऐलान
Ashok Tanwar joins Congress : भारतीय जनता पार्टी (BJP) को झटका देते हुए उसके वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अशोक तंवर हरियाणा में विधानसभा चुनाव से 2 दिन पहले गुरुवार को महेंद्रगढ़ जिले में राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस में शामिल हो गए। तंवर अप्रैल 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए थे। आप में शामिल होने से पहले वे कुछ समय के लिए तृणमूल कांग्रेस में भी रहे थे।
जैसे ही गांधी अपना भाषण समाप्त कर रहे थे, मंच से एक घोषणा की गई जिसमें दर्शकों से कुछ मिनट प्रतीक्षा करने को कहा गया। इसके तुरंत बाद तंवर मंच पर आए और घोषणा की गई कि आज उनकी घर वापसी हो गई है।
तंवर इस वर्ष की शुरुआत में भाजपा में शामिल हुए थे। तंवर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मतभेदों के बाद 2019 में पार्टी छोड़ दी थी। पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शाम छह बजे समाप्त होने से कुछ घंटे पहले वे पार्टी में शामिल हुए।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष लोकसभा @RahulGandhi जी की उपस्थिति में महेंद्रगढ़ रैली में @INCIndia परिवार में शामिल हुए। pic.twitter.com/Rn7iOZkbIh
— Ashok Tanwar (@Tanwar_Indian) October 3, 2024
तंवर को एक समय राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। दलित समुदाय के नेता तंवर की कांग्रेस में वापसी से पार्टी को मजबूती मिलने की संभावना है। कांग्रेस की हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष तंवर ने गांधी से हाथ मिलाया और हुड्डा का अभिवादन किया, जिन्होंने उनका पार्टी में स्वागत किया और उनकी पीठ थपथपाई।
मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। तंवर अप्रैल 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे। आप में शामिल होने से पहले वे कुछ समय के लिए तृणमूल कांग्रेस में भी रहे थे।(भाषा) फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
