गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  4. AAP candidates join Congress before Haryana assembly elections
Last Updated : गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (10:33 IST)

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आप उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आप उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल - AAP candidates join Congress before Haryana assembly elections
Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Elections) से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए नीलोखेड़ी (reserved) सीट से पार्टी उम्मीदवार अमर सिंह बुधवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस में शामिल हो गए। सिंह ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि केवल कांग्रेस ही भाजपा सरकार को हरा सकती है, जो किसानों, महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय कर रही है।ALSO READ: 11वीं बार फिर जेल से बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम, EC ने हरियाणा सरकार को पैरोल के लिए दी इजाजत
 
बाजवा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल : पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में अमर सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। इसमें कहा गया कि बाजवा ने सिंह को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया।ALSO READ: हरियाणा में बोले राहुल गांधी, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस
 
'आप' विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का घटक दल है, लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो पाने के कारण आप राज्य में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। सिंह से पहले फरीदाबाद सीट से आप उम्मीदवार प्रवेश मेहता 28 सितंबर को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। इस बीच बाजवा ने कांग्रेस में सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि वे बिना शर्त पार्टी में शामिल हुए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
क्या जम्मू कश्मीर को मिलेगा पहला हिन्दू मुख्‍यमंत्री?