1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bihar : VIPs Mukesh Sahani sacked from Nitish Kumar cabinet

मुकेश सहनी नीतीश कुमार मंत्रिमंडल से बर्खास्त

Mukesh Sahni
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को मत्स्य पालन एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि इस आशय की सिफारिश सहयोगी भाजपा के एक ‘लिखित निवेदन’ के बाद राज्यपाल को भेजी गई है, जिसमें कहा गया कि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक प्रमुख सहनी ‘अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा नहीं हैं।’
 
भाजपा के कहने पर सहनी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। भाजपा ने ही सहनी को विधान परिषद में भेजा था, क्योंकि वे विधानसभा का चुनाव हार गए थे।
अगला लेख
सियासी संकट के बीच इमरान खान का ऐलान- नहीं देंगे इस्तीफा, पूरे करूंगा 5 साल