1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Major accident during marriage ceremony in Bihar

शादी की रस्‍म के दौरान बिहार में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने 8 महिलाओं को रौंदा

Bihar
छपरा (बिहार)। बिहार के मशरक-मलमलिया मुख्य पथ एसएच-73 पर दुमदुमा में शुक्रवार को देर रात निकाह की रस्‍म-अदायगी कर रही 8 महिलाओं को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही 3 महिलाओं और 1 की मौत इलाज के दौरान हो गई। कई अन्‍य घायल हैं। उन्‍हें आनन-फानन में स्‍थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों की स्थिति नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।
 
बिहार के छपरा में अनियंत्रित ट्रक ने शादी समारोह में जा रही महिलाओं को रौंद दिया। इस हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा शिव मंदिर के पास की है। बताया जा रहा कि शुक्रवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने महिलाओं को उस समय अपनी चपेट में ले लिया जब शादी को लेकर महिलाएं सड़क किनारे डांस कर रही थीं।
 
संख्‍या में महिलाएं शादी की रस्‍म निभा रही थीं, जब अचानक से एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्‍हें रौंद दिया। इस हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इससे मौके पर कोहराम मच गया। शादी की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गईं। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
अगला लेख
कर्नाटक का 'हिजाब' विवाद सागर पहुंचा, क्लास रूम में छात्रा ने पढ़ी नमाज