• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bihar caste census results out, OBCs form 63% of population, General 16%
Written By
Last Modified: पटना , सोमवार, 2 अक्टूबर 2023 (14:03 IST)

CasteCensus : गांधी जयंती पर बिहार सरकार ने जारी की जातीय जनगणना रिपोर्ट, पढ़िए बड़ी बातें

CasteCensus : गांधी जयंती पर बिहार सरकार ने जारी की जातीय जनगणना रिपोर्ट, पढ़िए बड़ी बातें - Bihar caste census results out, OBCs form 63% of population, General 16%
Caste census in Bihar : बिहार की नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार ने गांधी जयंती पर जातीय गणना के आंकड़े जारी कर दिए। प्रभारी मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह इसे लेकर एक किताब जारी की है। बिहार में 81.99 प्रतिशत यानी लगभग 82% हिंदू हैं। इस्लाम धर्म के मानने वालों की संख्या 17.7% है। शेष ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन या अन्य धर्म मानने वालों की संख्या 1% से भी कम है।

विवेक कुमार सिंह ने किताब जारी करते हुए कहा कि बिहार में 2 करोड़ 83 लाख 44 हजार 160 परिवार हैं। इसमें पिछड़ा वर्ग 27.12%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, अनुसूचित जाति 19.65%, अनुसूचित जनजाति 1.68% और सामान्य वर्ग 15.52% है।
 
राज्य के 2146 लोगों ने अपना कोई धर्म नहीं बताया। बिहार में जब भाजपा के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी सरकार में थी, तभी बिहार विधानसभा और विधान परिषद ने राज्य में जाति आधारित गणना कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया था। 1 जून 2022 को सर्वदलीय बैठक में जाति आधारित गणना को सर्वसम्मति से करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
ये भी पढ़ें
शिवमोगा में पथराव की घटना में 40 से अधिक गिरफ्‍तार