मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bihar police stops ambulance for CM nitish kumar convoy
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (12:18 IST)

सीएम के काफिले के लिए रोकी एंबुलेंस, तड़पता रहा मासूम

सीएम के काफिले के लिए रोकी एंबुलेंस, तड़पता रहा मासूम - Bihar police stops ambulance for CM nitish kumar convoy
Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री के काफिले के लिए करीब एक घंटे तक एंबुलेंस को रोककर रखा। एंबुलेंस में मौत से जंग लड़ रहा मासूम इस दौरान तड़पता रहा। परिजन मदद की गुहार लगाते रहे लेकि‍न पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा।  
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा से इथनॉल फैक्ट्री का उद्घाटन कर वापस राजधानी लौट रहे थे। पुलिस ने काफिले की वजह से सभी गाड़ियों को रोक दिया।
 
मासूम के परिजनों का कहना है कि फतुहा के एक निजी अस्पताल से उस बच्चों को लेकर पटना के अस्पताल में ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस एंबुलेंस को नहीं जाने दिया। परिजन पुलिस से मदद की गुहार लगाते रहे। उनका कहना था कि बच्चा बेहोश है, समय पर इलाज नहीं मिला तो वह मर जाएगा। पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी।
 
नियमानुसार, किसी भी स्थिति में किसी रोगी को ले जा रही एंबुलेंस को रोका नहीं जाता है। इस काफिले को पहुंचने में समय था। एंबुलेंस को निकाला जा सकता था। लेकिन इस मामले में बिहार पुलिस की संवेदनहीनता हैरान करने वाली है।
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमं‍त्री नरेंद्र मोदी भी कई बार अपने काफिले को रोककर एंबुलेंस के लिए रास्ता दे चुके हैं। 
 
Edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
चिदंबरम ने चुनावी बॉन्ड को क्यों कहा वैध रिश्वत, क्या भाजपा के लिए है सुनहरी फसल?