1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Assam flood situation critical, 2 more dead

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 2 और लोगों की मौत

Weather Alert
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति गुरुवार को भी गंभीर बनी रही और बाढ़ के कारण एक बच्चे सहित 2 और लोगों की मौत हो गई। राज्य के 7 जिलों में बाढ़ से 5.61 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, कामरुप और नौगांव के राहा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलनों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

प्राधिकरण ने बताया कि कछार, दिमा हसाओ, हैलीकांडी, होजाई, कार्बी आंगलोंग, वेस्ट मोरीगांव और नौगांव जिलों में बाढ़ से 5,61,100 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

बाढ़ से सबसे ज्यादा नौगांव प्रभावित है जहां 3.68 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं। वही कछार जिले में करीब 1.5 लाख और मोरीगांव में 41,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।(भाषा)
अगला लेख
चारधाम यात्रा में 82 तीर्थयात्री गंवा चुके हैं जान, स्वास्थ्य से बेपरवाही है मौतों का कारण