सम्बंधित जानकारी
- Weather Update : इन राज्यों में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
- मौसम अपडेट : गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, केरल में भारी बारिश की चेतावनी
- Cyclone Asani: 'असानी' चक्रवात पर सरकार की नजर- तैयारियों की हुई समीक्षा, 3 राज्यों में NDRF की 50 टीमें तैनात, इन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी
- अप्रैल में 122 साल की सबसे प्रचंड गर्मी झेली, मई में भी राहत के आसार नहीं : आईएमडी
- Monsoon : कब मिलेगी तपन से राहत? IMD ने लू को लेकर दी बड़ी चेतावनी
मौसम अपडेट : केरल में जल्द पहुंचेगा मानसून, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मानसून 6 दिन रुकने के बाद श्रीलंका पहुंच चुका है और अब केरल की तरफ आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा, दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्से में दक्षिण पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। अगले 48 घंटे में मॉलदीव, लक्षद्वीप के आसपास के हिस्सों में इसके पहुंचने के आसार हैं।
खबरों के अनुसार, केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है और मौसम कार्यालय ने अगले दो दिन में केरल में और लक्षद्वीप में व्यापक पैमाने पर बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। आईएमडी ने कहा, मानसून के केरल की ओर बढ़ने पर पूरी नजर रखी जा रही है।
सामान्य तौर पर मानसून केरल में एक जून को पहुंचता है अब इसके चार दिन पहले पहुंचने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने इस माह बंगाल की खाड़ी में चक्रवात असानी के कारण तेजी पकड़ ली है।
मानसून वक्त से काफी पहले 16 मई को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पहुंच गया था और च्रकवात के शेष प्रभाव के चलते इसके आगे बढ़ने के आसार थे।
यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग में शोधकर्ता अक्षय देवरस ने ट्वीट किया, खुशखबरी, छह दिन रुकने के बाद अरब सागर से उठने वाला मानसून आगे बढ़ा है। मानसून अब श्रीलंका पहुंच गया है और अगला पड़ाव केरल होगा। इस बीच बंगाल की खाड़ी से उठने वाले मानसून ने 20 मई से कोई प्रगति नहीं दिखाई है।(भाषा)
