1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Arvind Kejriwal reached Ayodhya

अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, सरयू आरती में हुए शामिल

Arvind Kejriwal
अयोध्या। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज उत्तर प्रदेश पहुंचे। जहां उन्होंने शाम में सरयू नदी पर होने वाली आरती में हिस्सा लिया। मंगलवार को वे अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे।

खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री केजरीवाल सोमवार सुबह लखनऊ पहुंचे। इसके बाद अयोध्या आए। वे उत्तराखंड व गोवा की तरह उत्तर प्रदेश में भी चुनावी वादे कर सकते हैं। संभव है कि अयोध्या की धरती से वे रामराज्य की अपनी संकल्पना पर चर्चा करें। वे यहां भी बिजली, पानी, शिक्षा आदि से जुड़े वादे कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल इन वादों के सहारे उत्‍तर प्रदेश की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशश कर सकते हैं। दिलचस्प यह भी है कि यूपी चुनावों के लिए अपना जनाधार मजबूत करने के लिए सांसद संजय सिंह लगातार जोरआजमाइश कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी यूपी के कई दौरे किए हैं।
अगला लेख
चुनाव : क्या है यूपी का मूड, दिल्ली की तर्ज पर AAP उत्तरप्रदेश में चुनावी नैया पार लगाने को तैयार