• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Akhilesh Yadav made this allegation on BJP regarding emergency
Last Modified: फर्रुखाबाद , बुधवार, 25 जून 2025 (20:24 IST)

आपातकाल को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोले- देश में लागू किया हुआ है...

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav News : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि जून 1975 में घोषित तौर पर आपातकाल लागू किया गया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इस समय देश में अघोषित आपातकाल लागू किया हुआ है। उन्होंने कहा, देश में जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा के राज में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा धर्म से धर्म और जाति से जाति को लड़ा रही है। भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। उन्होंने कहा, भाजपा सपना दिखाती हैं कि हम विश्व गुरु हो गए हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मेरी बात मानते हैं, लेकिन इटावा जैसी घटनाएं समाज में बेहद निंदनीय है।
 
पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव की तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे सपा प्रमुख ने आपातकाल की 50वीं बरसी से जुड़े एक सवाल पर कहा, इस समय देश में अघोषित आपातकाल जारी है। जयप्रकाश नारायण के भ्रष्टाचार रोधी आंदोलन के बाद तो घोषित तौर पर आपातकाल लागू किया गया था लेकिन भाजपा ने इस वक्त अघोषित आपातकाल लगाया हुआ है।
उन्होंने कहा, देश में जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा के राज में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा धर्म से धर्म और जाति से जाति को लड़ा रही है। भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इटावा में यादव समाज के एक कथावाचक और उनके साथियों से मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए कहा, इटावा की घटना को शोषण करने वाले वर्चस्ववादी लोगों ने अंजाम दिया।
उन्होंने कहा, भाजपा सपना दिखाती हैं कि हम विश्व गुरु हो गए हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मेरी बात मानते हैं, लेकिन इटावा जैसी घटनाएं समाज में बेहद निंदनीय है। ऐसी सभी घटनाए भाजपा सरकार में हो रहीं हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षा साल में 2 बार कराने पर बोले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इससे तनाव होगा कम