• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Aircraft skids off runway while landing at Mumbai airport with 8 people on board
Written By
Last Modified: गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 (18:34 IST)

MumbaiAirport पर चार्टर्ड प्लेन की क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में टूटा, लगी आग, 3 घायल

MumbaiAirport पर चार्टर्ड प्लेन की क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में टूटा, लगी आग, 3 घायल - Aircraft skids off runway while landing at Mumbai airport with 8 people on board
मुंबई एयरपोर्ट पर प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। मीडिया खबरों के अनुसार  चार्टर्ड प्लेन बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान रनवे पर क्रैश हो गया। इसके बाद प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। 
 
मीडिया खबरों के अनुसार फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। 
प्लेन में 6 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से 3 घायल हो गए। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के मुताबिक विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई एयरपोर्ट के रनवे 27 पर उतरते समय क्रैश हो गया। प्लेन में 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर थे।
ये भी पढ़ें
SC ने सुनवाई के दौरान वकील पर लगाया जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...