1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Actress Malaika Arora met with an accident

अभिनेत्री मलाइका अरोरा का हुआ एक्सीडेंट, अस्‍पताल में कराया भर्ती

actress malaika arora
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोरा की कार मुंबई से सटे पनवेल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

खबरों के अनुसार, अभिनेत्री मलाइका के ड्राइवर का गाड़ी चलाते समय संतुलन बिगड़ गया और उनकी कार एमएनएस कार्यकर्ताओं की 3 गाड़ियों से टकरा गई। हादसे में अभिनेत्री की आंखों पर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया है।
अगला लेख
'महाभारत' फेम एक्टर रोहित भारद्वाज लेने जा रहे पत्नी से तलाक, 4 साल से रह रहे अकेले