1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora wants to romance with shahrukh khan on screen

अर्जुन कपूर नहीं, इस एक्टर संग रोमांस करना चाहती हैं मलाइका अरोरा!

Arjun Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा ने अपने आइटम नंबर्स से जबरदस्त पहचान हासिल की है। मलाइका कई फिल्मों में सुपरहिट आइटम सॉन्ग्स भी दिए हैं. मलाइका बीते काफी समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वह बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। 
 
हाल ही में मलाइका अरोरा से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वह ऑन स्क्रीन किस एक्टर के संग रोमांस करना चाहती हैं? इस सवाल का मलाइका ने जो जवाब दिया उसे सुनकर शायद आप भी हैरान हो जाएंगे। मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर नहीं, बल्कि किसी और एक्टर संग रोमांस करना चाहती हैं।
 
खबरों के अनुसार मलाइका ने इस सवाल के जवाब में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का नाम लिय। रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान मलाइका के भी फेवरेट हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो फिर से शाहरुख संग काम करना पसंद करेंगी।
 
बता दें मलाइका अरोरा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दिल से' में 'चल छैंया छैंया' गाने पर ठुमके लगाए थे। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ चलती ट्रेन पर डांस किया था।
 
अगला लेख
दिशा पाटनी ने पूरी की 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग