1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn to start shooting for hindi remake of kaithi

अजय देवगन ने शुरू की 'कैथी' के हिन्दी रीमेक की शूटिंग, इस एक्ट्रेस संग आएंगे नजर

ajay devgn
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पास इस समय कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। अजय साउथ की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' के हिन्दी रीमेक में भी नजर आने वाले हैं। अब एक्टर ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

 
फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू भी नजर आएंगी। कैथी के हिन्दी रीमेक का नाम भोला है। इस बात की जानकारी तब्बू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।
 
बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक पूर्व अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल से अपनी सजा पूरी करने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने जाता है। यह फिल्म ड्रग माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही पर आधारित है। 
 
मूल फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। वहीं कैथी के हिंदी रीमेक का निर्देशन धर्मेंद्र शर्मा करे रहे हैं। अजय देवगन इस फिल्म में केवल एक्टिंग ही नहीं कर रहे बल्कि इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। 
 
अगला लेख
भूमि पेडनेकर ने पूरी की फिल्म 'भक्षक' की शूटिंग, निभाएंगी यह किरदार