1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. luv ranjan tied the knot with his girlfriend alisha

गर्लफ्रेंड अलीशा संग शादी के बंधन में बंधे लव रंजन, आगरा में लिए सात फेरे

Luv Ranjan
'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों का निर्देशन करनेवाले लव रंजन अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में 20 फरवरी को आगरा में अलीशा वैद संग सात फेरे लिए। 
 
लव रंजन और अलीशा की शादी ताजमहल के पास होटल अमर विलास में हुई। लव रंजन की शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की। रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, मनीष मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। 
 
लव रंजन और अलीशा कॉलेज के समय से साथ हैं। कला में उनकी समान रुचि ने उन्हें करीब लाया था। प्रोड्यूसर अपनी लव लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं, इसलिए उन्होंने अपनी शादी को भी काफी प्राइवेट तरीके से किया है।
 
अगला लेख
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज, पर्दे पर दिखेगी कश्मीर नरसंहार की कहानी