मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora shared a romantic photo with arjun Kapoor on valentines day
Written By
Last Modified: सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (11:57 IST)

वेलेंटाइन डे के मौके पर मलाइका अरोरा ने शेयर की अर्जुन कपूर संग रोमांटिक फोटो, कही यह बात

Valentine's Day
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा काफक्ष समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करके खुलकर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते रहते हैं। हर बीतते दिन के साथ उनका रिश्ता और मजबूत होता जा रहा है।

 
वेलेंटाइन डे के मौके पर भी मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर संग अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करके खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है। तस्वीर में मलाइका और अर्जुन के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
 
तस्वीर में अर्जुन कपूर मलाइका को गले लगाए नजर आ रहे हैं। वह एक्ट्रेस के माथे पर किस कर रहे हैं। इस रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, Mine. इसके साथ उन्होंने हार्ट का इमोजी भी लगाया है।
 
बता दें कि मलाइका अरोरा तलाकशुदा हैं और पूर्व पति अरबाज खान से उनका एक बेटा है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा के उम्र में 12 वर्ष का फासला है। अर्जुन 36 वर्ष के हैं और मलाइका 48 वर्ष की। 
 
ये भी पढ़ें
'वेलेंटाइन डे' पर मंदिरा बेदी को आई अपने दिवंगत पति की याद, बोलीं- आज हमारी शादी की 23वीं सालगिरह होती...